"यूपी के बाहुबलियों से जुड़ी बहुत बड़ी खबर.."
हाईकोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह, राजा भइया, धनंजय सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह समेत तमाम प्रभावशालियों के लाइसेंसों की जांच के आदेश दिए..हाईकोर्ट ने उन बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब की जिनके नाम सरकारी हलफनामों से गायब है.. हाईकोर्ट ने बाहुबली को मिली सरकारी सुरक्षा का ब्यौरा भी मांगा.. हाईकोर्ट ने संत कबीर नगर निवासी जयशंकर की याचिका पर ये आदेश दिया है..इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार से शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी को लेकर जानकारियां मांगी थी जिस पर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि सूबे में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं जिसमें 6000 से ज्यादा दागी हैं..हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाहुबलियों में खलबली मची है..
क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा और नया होने वाला है!!
ULLU TV INDIA NEWS
से
मनोज तिवारी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें