टिटवाला (पूर्व): धार्मिक आस्था एवं जनकल्याण के उद्देश्य से टिटवाला पूर्व स्थित श्री राम मंदिर, बल्याणी चौक में 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक 30 दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ 17 मई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कथा प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा का विश्राम 15 जून 2026, सोमवार को होगा। वहीं 16 जून 2026, मंगलवार को प्रातः हवन-पूर्णाहुति तथा सायं 6:00 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन रखा गया है। इस दिव्य कथा के कथाव्यास अयोध्या से पधारे पूज्य श्री सीताराम शरण नाम महाराज जी होंगे, जिनके श्रीमुख से भक्तगण प्रभु श्रीराम की अमृतमयी कथा का रसपान करेंगे। आयोजक संस्था श्री राम प्रभु प्रतिष्ठान तथा संयोजक विश्व सनातन सेवा संस्था-त्रिमूर्ति परिवार एवं जय श्री राम सेवा संस्थान ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
साथ ही आयोजकों ने श्रद्धालुओं से श्रीराम मंदिर जीर्णोद्धार कार्य में भी अपना सहयोग देने का अनुरोध किया है। कथा में दैनिक यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते है कार्यक्रम स्थल:श्री राम मंदिर, बल्याणी चौक, टिटवाला ईस्ट गोरखनाथ शरद भगत – 9221199992संजय भोईर – 9923261165विनय मिश्रा योगी–9029496534 शेषनाथ तिवारी – 8286744046 इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रमुख सहयोगियों में महेश मिश्रा, स्वतंत्र कुमार दुबे, लवलेश मिश्रा, अश्विन पाठक, धर्मेंद्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, विनायक भगत, एवं अखिलेश मिश्रा का विशेष योगदान रहेगा।
मनोज तिवारी 🙏
WWW.ULLUTVINDIANEWS.COM
अपनी खबरों को प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे
कृपया शेयर और कुछ सुझाव जरूर दे धन्यवाद🙏
8828774348/9372221353
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें