सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मुंबई में गणेशोत्सव के छठे दिन (Day 6) लालबागचा राजा के दरबार और पूरे शहर के प्रमुख पंडालों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

हाल की पोस्ट

"यूपी के बाहुबलियों से जुड़ी बहुत बड़ी खबर.."

"यूपी के बाहुबलियों से जुड़ी बहुत बड़ी खबर.." हाईकोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह, राजा भइया, धनंजय सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह समेत तमाम प्रभावशालियों के लाइसेंसों की जांच के आदेश दिए..हाईकोर्ट ने उन बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब की जिनके नाम सरकारी हलफनामों से गायब है.. हाईकोर्ट ने बाहुबली को मिली सरकारी सुरक्षा का ब्यौरा भी मांगा.. हाईकोर्ट ने संत कबीर नगर निवासी जयशंकर की याचिका पर ये आदेश दिया है..इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार से शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी को लेकर जानकारियां मांगी थी जिस पर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि सूबे में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं जिसमें 6000 से ज्यादा दागी हैं.. हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाहुबलियों में खलबली मची है.. क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा और नया होने वाला है!! ULLU TV INDIA NEWS                   से             मनोज तिवारी

कल्याण रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से अपराध, आरोपी गिरफ्तार

कल्याण रेलवे यार्ड में सनसनीखेज वारदात, CCTV की मदद से GRP पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा!  कल्याण रेलवे स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में एक १४ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले लड़की का मोबाइल छीना और फिर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, रेलवे पुलिस (GRP) ने मुस्तैदी दिखाते हुए CCTV कैमरों को ट्रैक किया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया ULLU TV INDIA NEWS                  से            मनोज तिवारी

​ठाणे के बदलापुर में IVF रैकेट का भंडाफोड़

ठाणे पुलिस ने बदलापुर इलाके में चल रहे एक बड़े आईवीएफ (IVF) रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोर्ट में 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पता चला है कि एक महिला ने पैसों के लालच में 37 बार अपने एग्स (Eggs) डोनेट किए और बाद में वह खुद इस अवैध धंधे की एजेंट बन गई। (देश व प्रदेश की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे)  ULLU TV INDIA NEWS                     से               मनोज तिवारी

कल्याण में 7 पेड़ों को दिया गया 'जहर':

 कल्याण (KDMC) के स्मार्ट सिटी रोड पर अज्ञात लोगों द्वारा 7 हरे-भरे पेड़ों को केमिकल (जहर) देकर सुखाने की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। (देश व प्रदेश की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे)  ULLU TV INDIA NEWS                 से          मनोज तिवारी

टिटवाला में 30 दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

टिटवाला (पूर्व): धार्मिक आस्था एवं जनकल्याण के उद्देश्य से टिटवाला पूर्व स्थित श्री राम मंदिर, बल्याणी चौक में 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक 30 दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ 17 मई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कथा प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा का विश्राम 15 जून 2026, सोमवार को होगा। वहीं 16 जून 2026, मंगलवार को प्रातः हवन-पूर्णाहुति तथा सायं 6:00 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन रखा गया है। इस दिव्य कथा के कथाव्यास अयोध्या से पधारे पूज्य श्री सीताराम शरण नाम महाराज जी होंगे, जिनके श्रीमुख से भक्तगण प्रभु श्रीराम की अमृतमयी कथा का रसपान करेंगे। आयोजक संस्था श्री राम प्रभु प्रतिष्ठान तथा संयोजक विश्व सनातन सेवा संस्था-त्रिमूर्ति परिवार एवं जय श्री राम सेवा संस्थान ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल ...

टिटवाला:पूर्व नगरसेवक श्री मयुर सेठ पाटील का जन्मदिन: उत्तर भारतीय सहयोग मित्र मंडल ने बड़ी धूमधाम से मनाया

  टिटवाला : पूर्व नगरसेवक कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति के   संचालक व भावी विधायक उत्तर भारतीय सहयोग मित्र   मंडल के लाड़ले डैशिंग दयावान नगरसेवक श्री मयूर सेठ   पाटील को टिटवाला व बल्यानी टेकड़ी के समस्त उत्तर   भारतीयों की तरफ से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं सभी   उत्तर भारतीय आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल   कामना करते है|   शुभेच्छुक : उत्तर भारतीय सहयोग मित्रमंडल : अध्यक्ष  पंकज   सिंह संस्था संस्थापक व मार्गदर्शक: श्री अनिल सिंह, देवी   सहाय शुक्लाजी, त्रिभुवन ओझाजी, भास्कर दुबेजी व धर्मेन्द्र   सिंह जी : श्री राम सेवा संस्थान ट्रस्ट बनेली टिटवाला :प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, शिव   प्रकाश उपाध्याय, गोपाल जी पाठक, बिपिन सिंह, कोषाध्यक्ष:बाबू सत्येन्द्र सिंह,रवि सिंह,एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया ULLU TV INDIA NEWS की तरफ से पूर्व नगरसेवक श्री मयूर सेठ पाटील जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामन...